Darbhanga News: गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा ,चालक की हुई मौत
दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सकरी थाना क्षेत्र की चीनी मिल मोड़ के पास गत रविवार को अनियंत्रित टेंपो के पलटने से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो सुंदरपुर वीरा निवासी जोगिंदर राम के पुत्र विनोद राय (35) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह डीएमसीएच में उनकी मौत हो गई। वे दुर्घटनाग्रस्त टेंपो के चालक थे। बेंता थाने की पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि विनोद रविवार को खाली टेंपो लेकर मधुबनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सकरी चीनी मिल मोड़ के पास सड़क पर बने गड्ढे के चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वह टेंपो के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे सकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.