दरभंगा, अक्टूबर 1 -- Darbhanga News: दरभंगा। सेवा संकल्प महाअभियान के क्रम में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत जिला गंगा समिति की ओर से शुभंकरपुर में बागमती तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कुशेश्वरस्थान से आए विद्वानों तथा पुरोहितों द्वारा की गयी गंगा आरती का उद्घाटन सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने किया। मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, नमामि गंगे के परियोजना निदेशक फारुख, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, जिला मंत्री बालेंदु झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, प्रमोद सत्संगी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन बालेंदु झा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...