Darbhanga News: गंगवाड़ा सदर अस्पताल में सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराएं : डीएम
दरभंगा, अगस्त 23 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने तथा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में सिजेरियन डिलीवरी, ऑर्थोपेडिक, सामान्य सर्जरी सहित अन्य आवश्यक सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।डीएम यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.