Darbhanga News: खेल से छात्र-छात्राओं को मिलता है अनुशासन और प्रशिक्षण : डॉ. सरवर
दरभंगा, सितम्बर 5 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। कुंवर सिंह कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 अगस्त से चल रही खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. गुलाम सरवर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्राथमिकता देना आवश्यक है, ताकि शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ छात्रों में अनुशासन और आपसी एकता भी विकसित हो सके। उन्होनें कहा कि खेल और संस्कृति का मानव जीवन में विशेष महत्व है विशेषकर युवाओं के लिए खेल में सहभागिता आवश्यक है।
खेलों का महत्व उन्होनें कहा कि खेल छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाते हैं और वे एक-दूसरे से श्रेष्ठ होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, जिसका उनके शैक्षणिक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.