दरभंगा, सितम्बर 3 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर संवाददाता। शहर के एमआरएम कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रो. पुष्पम नारायण के मार्गदर्शन में किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। संचालन खेल प्रभारी डॉ. शमा परवीन के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें कबड्डी, खो-खो एवं बैडमिंटन प्रमुख हैं। मौके पर शिक्षक डॉ. रजी हैदर, डॉ. चित्रा झा, डॉ. शगुफ्ता खानम, डॉ. कालीचरण मिश्रा, डॉ. नीलम सेन, डॉ. विपुल वर्मा, डॉ. अमृता चौधरी, डॉ. सुफिया फ...