Darbhanga News: खेल: 116 विजेताओं को किया सम्मानित
दरभंगा, अगस्त 25 -- Darbhanga News: दरभंगा। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद महोत्सव संपन्न हो गया। 21 से 23 अगस्त तक आयोजित महोत्सव में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव में लड्डू गोपाल श्रृंगार, म्यूजिकल चेयर, पुश-अप, आर्म रेसलिंग, टेबल टेनिस, नॉन-फायर कुकिंग, पेंटिंग, चम्मच दौड़, फ्रॉग रेस, मॉडलिंग, चाइल्ड रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस, हाउजी, सोलो डांस सहित अनेक मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एसएन सर्राफ के साथ पवन सुरेका, सुशील जैन, अजय पोद्दार एवं विनोद सर्राफ की उपस्थिति रही। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मारवाड़ी युवा मंच की इस अभिनव पहल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.