दरभंगा, अगस्त 21 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। थाना क्षेत्र के रहमगंज के रहने वाले रामचंद्र प्रसाद से ज्वेलरी लूटने के मामले को पुलिस ने ठगी का मामला बताया है। मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है। इसमें बताया गया है कि रामचंद्र प्रसाद ने लहेरियासराय थाने में एक आवेदन दिया था। इसमें बताया गया कि गत 18 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे वे अपने घर रहमगंज से बाकरगंज स्थित अपनी दुकान के लिए निकले थे। जैसे ही नाका छह से आगे निकले तो तीन अज्ञात व्यक्तियों ने डरा-धमकाकर उनसे सोने की अंगूठी व सोने की दो चेन छीन ली। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि ठगों ने कड़े शब्जों में कहा कि आपको साहब बुला रहे हैं। इस पर वादी ने कहा कि कौन साहब बुला रहे हैं तो उस ठग ने कहा कि पुलिस ऑफिसर हैं। तब तक दो अन्य व्यक्ति भी वादी के ...