Darbhanga News: कोशी-भूतही बलान में उफान, गांव प्रभावित
दरभंगा, सितम्बर 10 -- Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड क्षेत्र में कोशी और भूतही बलान नदी के जलस्तर में पिछले दो दिनों से धीरे-धीरे हो रही वृद्धि के कारण नदियों का पानी निचले इलाकों में फैलने लगा है। इससे प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। जलस्तर में वृद्धि के कारण कई पंचायतों के दर्जनों गांव प्रभावित हो गए हैं। कमला-बलान नदी के पश्चिमी तटबंध के पूरब और पश्चिम कई स्थानों पर नदी का पानी फैलने से ग्रामीणों के आवागमन पर सबसे अधिक असर पड़ा है। कई जगह सड़क और ग्रामीण पथों पर पानी चढ़ जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर से उजुआ सिमरटोका पंचायत के सिमरटोका, झाझा, कोदरा, गैजोरी और बुढ़िया सुकरासी गांव प्रभावित हुए हैं। तिलकेश्वर पंचायत के अरथुआ, गोलमा और तिलकेश्वर गांव में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.