दरभंगा, अक्टूबर 27 -- कोटा में दरभंगा के छात्र की मौत Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। राजस्थान के कोटा में दरभंगा के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नीट की तैयारी कर रहा दरभंगा का एक छात्र शनिवार रात अपने हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश मिला। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश मीणा ने बताया कि दरभंगा का रहने वाला 19 वर्षीय गौतम कुमार रविवार रात लैंडमार्क इलाके में अपने हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गौतम दो साल से कोटा में रह रहा था और दो बार नीट में शामिल हुआ था। मृतक के चचेरे भाई अखिलेश ने कहा कि हमें नहीं पता कि क्या हुआ। क्या वह बाथरूम में गिर गया, गलती से कोई जहरीली चीज खा ली, या उसके साथ कुछ और हुआ। उन्...