Darbhanga News: कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता हुई
दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत और स्वतंत्रता का नया आयाम विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सूचनाओं का संग्रह करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, विवेक और स्वतंत्र चिंतन विकसित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ समन्वयक डॉ. दिनेश प्रसाद साह ने किया। संचालन करते हुए डॉ. युगेश्वर साह ने संप्रेषण कौशल को व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कुंजी बताया। संयोजक डॉ. सत्येंद्र कुमार झा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अभय सिंह, डॉ. विश्वदीपक त्रिपाठी एवं डॉ. ऋचा कुमारी शामिल रहे। प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज से निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.