दरभंगा, अक्टूबर 3 -- Darbhanga News: दरभंगा। गांधी जयंती पर श्री सत्यनारायण सेवा संघ की ओर से शुक्रवार को एमआरएम महिला कॉलेज में 'स्वच्छता एवं जनसेवा अभियान-2026' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने की। अभियान के दौरान स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने और समाज में सेवा भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का संकल्प लिया। सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ समाज की बुनियाद माना था। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: स्वच्छता व नदियों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्वमहात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाएं दरbhंगा। राष्ट...