Darbhanga News: कॉलेज में खुली केनरा बैंक की शाखा
दरभंगा, जुलाई 3 -- Darbhanga News: दरभंगा। महात्मा गांधी कॉलेज में केनरा बैंक के पटना जीएम अजय कुमार ने अधिकारियों के साथ बैंक की सुंदरपुर शाखा का उद्घाटन किया। श्री कुमार ने कहा कि दरभंगा जिले में यह 12वीं शाखा है तथा शीघ्र ही दो शाखाएं और खुलने वाली हैं। मुजफ्फरपुर से आए क्षेत्रीय प्रबंधक ने विस्तार से बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कॉलेज के शासी निकाय के सचिव डॉ. हरि नारायण सिंह ने सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य प्रो. प्रेम कुमार ने बैंक अधिकारियों को धन्यवाद दिया। शाखा प्रबंधक नीरज कुमार ने संचालन व धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: एसबीआई ने स्थापना दिवस पर जीविका कर्मियों को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.