Darbhanga News: केवटी में 38 भूमिहीनों को दिया गया जमीन का पर्चा
दरभंगा, जुलाई 31 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा तथा सीओ रणधीर रंजन ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आपदा राहत योजना के तहत दो पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। वहीं, 38 भूमिहीन परिवारों के बीच सरकारी जमीन का पर्चा भी वितरित किया। प्रखंड के अलग-अलग गांवों में तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई थी। मृतकों में केवटी माधोपट्टी पंचायत के गंज रघौली निवासी मंजू देवी की 15 वर्षीया पुत्री चंदा कुमारी तथा खिरमा बिनवारा निवासी सोनीया देवी की 12 वर्षीया पुत्री दीपिका कुमारी शामिल थीं। सरकार की आपदा राहत योजना के तहत दोनों पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार यादव,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.