दरभंगा, अक्टूबर 4 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के पैगंम्बरपुर डुमरी मुशहरी टोला में एक बालक की मौत शनिवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। मृतक डुमरीटोला के राजा सदाय का सात वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि अपराह्न करीब चार बजे के आसपास बच्चा गांव के पश्चिम अकस्मात निकल गया। जब काफी देर के बाद घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान मटकोरबा गड्ढे में उसका शव पाया गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना के बाद दादी शीला देवी तथा परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल बना है। राजा सदाय की दो संतानों में एक बड़ी पुत्री तथा दूसरा पुत्र सत...