Darbhanga News: केवटी:साढ़े तीन सौ साल से मनायी जा रही जन्माष्टमी
दरभंगा, सितम्बर 4 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह चरम पर है। रनवे व दड़िमा चौक पर साढ़े तीन सौ साल पुरानी परंपरा के अनुसार होने वाले भव्य कृष्ण जन्मोत्सव और मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा खिरमा, बरही, रैयाम, छतवन और मुहम्मदपुर सहित विभिन्न गांवों में भी जन्माष्टमी को लेकर पूजा-पंडालों को आकर्षक रूप दिया गया है। रनवे चौक पर कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। पूजा पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वहीं, भक्ति गीतों और धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण कृष्णमय होने लगा है। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को अंतिम रूप देने के साथ ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मेले में झूले और मिठाइयों की दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.