दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय थाना पुलिस के डायल 112 पर प्राप्त शिकायत पर गोसाई टोला समैला से शराब पीकर शोर शराबा कर रहे उसी गांव के अनील कुमार को वहीं रात्रि गश्ती के दौरान कोयलस्थान चौक पर नशे में शोर शराबा कर रहे बहेरा थाना के सझुवार गांव के धीरेंद्र कुमार झा को पकड़कर निगरानी में थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर मशीन द्वारा स्वान परीक्षण करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस दोनो को बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: दुकान से 33.760 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...