Darbhanga News: केवटी:शराब पीकर घर में हंगामा करने में गिरफ्तार
दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय थाने के डायल 112 नंबर पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को नारियल टोल बरही में शराब पीकर घर में शोर-शराबा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी नारियल टोल बरही निवासी विक्रम कुमार राय की हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे निगरानी में लेकर थाना लाई। वहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.