Darbhanga News: केवटी:शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 3 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के बाढ़ पोखर स्थित इंद्र पूजा मेले में गुरुवार की रात डायल-112 की पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रोका। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे बोरे से 14.580 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने बाइक और शराब जब्त कर ली। मामले में एक नाबालिग को विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध किया गया, जबकि लोआम निवासी सरोज साह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: तिनपहिया साइकिल से शराब की खेप, दो बाइक पर भी तस्करी; छह गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.