दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। सड़क दुर्घटना में केवटी वार्ड 17 निवासी मोनू की मौत की खबर गांव और आसपास में जंगल की आग की तरह फैल गई। परिजनों पर मानों दुखों का पहाड़ टूटकर गिर पड़ा हो। माता वीणा देवी सहित परिवारवालों का रो-रोककर बुरा हाल बना है। मोनू चार भाइयों में सबसे छोटा था और गांव में दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार के जीवनयापन में सहयोग करता था। महज 19 वर्ष की उम्र में उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...