दरभंगा, सितम्बर 15 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय पुलिस ने मारपीट मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत के लिए भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के दोमे धुरिया गांव निवासी रामबाबू सहनी बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह केवटी थाने दर्ज कांड का प्राथमिकी अभियुक्त है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब मामले में फरार आरोपित धरायाकेवटी। स्थानीय पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित रैयाम थाने के समैला निवासी श्याम लोचन सहनी उर्फ टनटन बताया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित पर केवटी थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।539 लीटर जब्त शराब ...