दरभंगा, अगस्त 6 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय थाना पुलिस ने बनवारी चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान बनवारी चौक पर उसी गांव के महादेव सहनी शराब की नशे में शोर शराबा करते पकड़ा है। पुलिस ने उसे थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जांच के दौरान शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मदनिषेद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गुरूवार को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...