Darbhanga News: केवटी:दुकान का चदरा तोड़ 76 हजार की चोरी
दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के रनवे गांव निवासी सुनील यादव की सीपीसी केवटी रनवे के पास स्थित दुकान में बीते शनिवार की रात चोरों ने चदरा तोड़कर चोरी की। चोर दुकान में रखे सामान के साथ करीब छह हजार नगद भी ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दुकानदार को हुई। इस संबंध में सुनील यादव ने केवटी थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 70 हजार है। इसके अलावा दुकान में रखे छह हजार रुपये नगद भी चोरी कर लिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.