Darbhanga News: केवटी:दरभंगा-जयनगर पथ पर वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
दरभंगा, जुलाई 21 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के पाराडीह के पास सोमवार की सुबह करीब सात बजे वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव के वार्ड पांच निवासी विनोद पंडित के पुत्र कुशेश्वर पंडित (25) के रूप में हुई। बताया गया है कि वह बाइक से मधुबनी जिले के पंडौल थाने के देपुरा गांव अपनी ससुराल जा रहा था। इसी क्रम में उसे किसी वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। सूचना मिलते ही केवटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए उसके मोबाइल फोन से उसके घर के पते पर सूचना दी। इसके बाद शव की पहचान की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा।उधर, कुशेश्वर पंडित का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मौत की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.