Darbhanga News: केवटी:छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर किया हमला, वाहन क्षतिग्रस्त
दरभंगा, सितम्बर 11 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोला में गत बुधवार की देर रात शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ बदसलूकी भी की गई। वहां से निकलने वाले मार्ग पर खड़े पुलिस वाहन को ट्रैक्टर और जेसीबी से घेरकर निकलने का रास्ता बंद कर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रैयाम के अलावा केवटी और भालपट्टी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके अलावा जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। इसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका। पुलिस ने शराब बरामदगी, पुलिस टीम पर हमला व वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोप में महावीर सहनी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.