Darbhanga News: केवटी:गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश शोभायात्रा
दरभंगा, अक्टूबर 17 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों में बेलन्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड के केवटी, पैगंबरपुर, छतवन, दिघियार, लदारी, नयागांव, ननौरा, कोयलास्थान और सोन्हाओन सहित कई जगहों पर बेल वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की गई। इस दौरान केवटी व छतवन सहित अन्य जगहों पर मां दुर्गा के जयकारों के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। क्षेत्र में दुर्गा सप्तशती पाठ और देवी के भक्तिमय गीत के माहौल से पूरा क्षेत्र दुर्गा देवीमय हो गया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बेल न्योति की रस्म पूरी, आज खुलेंगे मां के पट छतवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.