Darbhanga News: केवटी:एमएसयू का आमरण अनशन जारी
दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) केवटी प्रखंड इकाई द्वारा रैयाम चौक पर सात सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया गया आमरण अनशन दुसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। अमित मिश्रा के नेतृत्व में ब्रजेश कुमार, शशि झा 'सोनू', आदर्श कुमार एवं ज़ाहिद खान अनशन पर डटे रहे। दूसरे दिन प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ वार्ता सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाने के कारण विफल रहा। आंदोलन के समर्थन में आज राष्ट्रीय प्रवक्ता आदित्य मंडल, प्रदेश सचिव नवीन कुमार सहनी, जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल,वरिष्ठ सेनानी विजय श्री टूना सहित दर्जनों कार्यकर्ता धरना स्थल पर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.