दरभंगा, अगस्त 25 -- Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। सावन की अंतिम सोमवारी को कुशेश्वरस्थान पहुंचने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कई संघ और सेवा संस्था ने राहत शिविर लगाये। असमा गांव के पास बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था के शिविर के अलावा कुशेश्वरस्थान बाजार में व्यवसायी संघ के दोनों शिविर और बोलबम चौपाल सेवा समिति के शिविर पर लोगों ने सेवाओं का लाभ लिया। सेवा संस्था के अध्यक्ष राजीव पोद्दार, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिलीप सोनी व कोषाध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल, बोलबम सेवा के नटवर चौपाल सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि पिछले कई सालों से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगे भी सावन में सभी सोमवारी को सेवा जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: अंतिम सोमवारी पर पूर्णिया सेवा शिविर में डाक बम व कांवरियों की सेवा यह भी पढ़ें- ...