दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान पुलिस ने मंगलवार की सुबह समैला चौक पर गिट्टी लदे ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 992 बोतल विदेशी शराब जब्त की। मौके से ट्रक चालक व तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि गरफ्तार चालक की पहचान दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के मनसारा निवासी धर्मेन्द्र पासवान तथा शराब तस्कर बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। वाहन चेकिंग में 12 हजार का काटा चालानकुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान-बिरौल एसएच 56 पर बेरि चौक पर मंगलवार को एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस...