Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान:मेले में मटरगश्ती करते तीन धराए
दरभंगा, अक्टूबर 19 -- Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान के औराही में दुर्गापूजा मेले में शराब के नशे में मटरगश्ती करते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को मेले में तैनात पुलिस ने तीन युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए हिरासत में लेकर जांच कराई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बलहा गांव निवासी नारायण पासवान के पुत्र प्रमोद पासवान, लक्ष्मी सहनी के पुत्र प्रदुमन सहनी और गंगा राय के पुत्र जितेंद्र राय के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि औराही दुर्गापूजा मेले में तीनों व्यक्ति शराब के नशे में मटरगश्ती कर रहे थे। मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर उनकी हरकतों पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। थाने में जांच कराने पर तीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.