दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: दरभंगा। राजा सलहेस सेवा संस्थान के तत्वाधान में राजा सलहेस पूजा रत्नोपट्टी वार्ड नौ में धूमधाम से की गयी। इस पूजा में राज दरभंगा के युवराज कपिलेश्वर सिंह भी पहुंचे। पासवान समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। दिलीप पासवान ने बताया कि कुमार कपिलेश्वर सिंह ने राजा सलहेस और चौहरमल की पूजा की। इस पूजा में समस्तीपुर के मेघन भगत ने करतब दिखाया। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर पासवान, सचिव सुबोध पासवान, कोषाध्यक्ष ओम पासवान, पूजा संचालक सुरेश पासवान, सुबोध कुमार पासवान, दिलीप पासवान, राकेश पासवान आदि थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: जन्माष्टमी में मेले का भव्य आयोजन, मांगी मन्नतें होती है पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...