दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। वर्ष 2025 के सितम्बर माह में दरभंगा जंक्शन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी से पकड़कर लाया गया कुत्ता नौ माह बाद पिंजड़ा तोड़कर भाग गया और नगर निगम के दो कर्मियों को काटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। बता दें कि बीते सितम्बर में रेल डिब्बे में इस कुत्ते को जंजीर से बांधकर किसी ने छोड़ दिया था। बोगी से हटाने के क्रम में इस कुत्ते ने कई रेल कर्मियों और रेल पुलिस के जवानों को काटकर घायल कर दिया था। नगर निगम, आरपीएफ और पशुपालन विभाग के सहयोग से कफी मशक्कत से उक्त कुत्ते को पकड़ा गया। नगर निगम ने उसे वार्ड 21 स्थित हरिबोल तालाब प्रांगण में एक पिंजरे में रखा। स्थानीय वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा उस कुत्ते की देखभाल कर रहे थे। उसके भोजन, दवा आदि की व्यवस्था वही क...