Darbhanga News: किरतपुर व जमालपुर में खुलेंगे डाकघर
दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को बलभद्रपुर लहेरियासराय स्थित संसदीय कार्यालय में डाक विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने जिले के सभी राजस्व गांवों में तीन सौ लोगों की जनसंख्या पर लेटर बॉक्स लगाने का निर्देश दिया। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि किरतपुर के जकसो जमालपुर उप डाकघर के संचालन की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इसका शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के बैरमपुर उप डाकघर को भी जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। सांसद ने बैठक में डाक विभाग के अधिकारयों को बड़े डाकघरों में पैसों के लेनदेन को सुलभ बनाने के लिए एटीएम व रेल टिकट व्यवस्था की पहल करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि वित्तीय व बैंकिंग सेवाओं को प्रभावी तथा लोकप्रिय बनाने व रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.