दरभंगा, नवम्बर 22 -- Darbhanga News: जाले। थानाक्षेत्र के जोगियारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर काली पूजा देखकर लौट रहे परिवार पर हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पांच लोग जख्मी हो गए। घटना 11 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है। इस संबंध में जोगियारा वार्ड संख्या तीन निवासी राधेश्याम सिंह ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़ित परिजनों के साथ काली पूजा देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपितों ने तलवार, चाकू, हथौड़ा व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में राधेश्याम सिंह सहित उनके पुत्र और भतीजे जख्मी हो गए। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने राधेश्याम सिंह एवं उनके पुत्र गौतम सिंह पर धारदार हथियार से वार किया, जबकि भतीज...