Darbhanga News: कार से प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 18 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। नगर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान हराही पोखर के पास एक कार से प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद की है। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान 952 बोतल कफ सिरप के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर कोरिया टोला का रहने वाला सुनील कुमार दास है। नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। इसमें बड़ी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.