Darbhanga News: कांस्टेबल पद पर चयनित हुए विराज
दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। सब डिविजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग के छठे सेमेस्टर के छात्र विराज कुमार भगत ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और कॉलेज का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विराज बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव के निवासी हैं। पिता गणेश भगत और माता निर्मला देवी सहित परिवार के सदस्यों में इस उपलब्धि से खुशी की लहर है। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सहनी ने उन्हें माला एवं शॉल से सम्मानित किया। मौके पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. रेहान अहमद कादरी, भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजन कुमार गुप्त सहित कई शिक्षक एवं छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.