दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। नीट पेपर लीक मामले को लेकर गत 23 जुलाई को शहर में हुए प्रदर्शन के दौरान बवाल मामले में दर्ज केस को वापस लिया जाएगा। साथ ही जितने लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उनकी भी रिहाई होगी। इसे लेकर राज्य सरकार ने जिलों से रिपोर्ट मांगी थी। दरभंगा जिले से भी रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इस आदेश के बाद दरभंगा की उप महापौर नाजिया हसन व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जमाल हसन के अलावा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की संभावना टलती नजर आ रही है। इस आदेश के बाद इन लोगों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- पटना समेत 20 जिलों में दर्ज 64 केस वापस लेने का आदेश जारी, कब छूटेंगे आंदोलनकारी? बताया जाता है कि प्रतिरोध मार्च के दौरान लोहिया चौक पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस ...