Darbhanga News: कलश स्थापना के साथ गूंजने लगे मां दुर्गा के मंत्र
दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: दरभंगा/घनश्यामपुर/बेनीपुर, हिटी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कलश स्थापन का शुभ मुहूर्त सुबह पौने सात बजे से 10.27 तक रहने के कारण विभिन्न दुर्गा मंदिरों में गहमागहमी दिखाई दी। कलश स्थापन के लिए पूजन सामग्री इकट्ठा करने ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पौ फटते ही घरों से निकल पड़े। लोग पूजा के लिए फूल, बेलपत्र, तुलसी दल, दुर्वा, केले का पत्ता, आम्र पल्लव, जयंती के लिए बालू वाली मिट्टी इकट्ठा करते दिखाई दिए। गृहिणियों ने घर-आंगन को गाय के गोबर तथा चिकनी मिट्टी से लीपकर पवित्र किया। अरबा चावल का पिठार एवं सिंदूर लगाकर नारियल, आम के पल्लव, कलश के बर्तन को पूजा के लिए तैयार कर रंगोली एवं अरिपन बनाकर सजावटें कर मिथिला की गरिमामयी प्राचीन विरासत को आगे बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Araria News: कलश स्थापन के साथ शारद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.