दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई। इसमें कहा गया कि कर्मचारी संघ की ओर से दिसंबर 2025 से ही मांग पत्र बराबर दिया जाता रहा है और कमेटी द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। जब कभी वार्ता होती है तो महीना-15 दिन की समय लिया जाता है, लेकिन एक भी मांग की पूर्ति नहीं की जाती है। टालमटोल की नीति के कारण कर्मचारी संघ ने बाध्य होकर एक व दो मई को कलमबंद हड़ताल की थी। इसमें एक महीने के अंदर सभी मांगों की पूर्ति करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन प्रशासन ने एक भी मांग पूरा नहीं की। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कर्मचारी संघ 26 से फिर शुरू करेगा बेमियादी हड़ताल बाध्य होकर इस बैठक में आगामी 26 जुलाई ...