Darbhanga News: कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन जारी
दरभंगा, नवम्बर 28 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय मुख्यालय में उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्य बहिष्कार किया। मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। संघ ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। लनामिवि कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित हड़ताल की अध्यक्षता विवि अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।संघ के सचिव मनोज कुमार राम ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.