दरभंगा, अक्टूबर 30 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना पर सदर थाना अंतर्गत रानीपुर बेला, वार्ड नौ में एनएच 27 के किनारे बने एक गोदाम में छापेमारी की। वहां से करीब 55 लाख की शराब जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। स्थानीय लोगों और गोदाम मालिक के रिश्तेदारों की उपस्थिति में सदर थाने की पुलिस के सहयोग से गोदाम का ताला तोड़कर जांच की गई तो वहां से पिकअप से और गोदाम से 4,584.240 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। संबंधित शराब तस्कर की पहचान कर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।सहायक आयुक्त ने कहा कि करीब 55 लाख मूल्य की शराब को जप्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त गोदाम के मालिक सरोज चौधरी एवं संतोष चौधरी हैं। मामले में गोदाम और...