दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो मोहल्ले में सोमवार को एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इसे देख हॉस्टल के कई छात्र वहां पहुंचे और जख्मी को आनन-फानन में डीएमसीएच में भर्ती कराया। जख्मी जीतूगाछी मोहल्ला निवासी शिवजी का पुत्र मुकेश कुमार (32) बताया जाता है। वह निजी बिजली मिस्त्री का कार्य करता है। बताया जाता है कि सोमवार को विद्युत लाइन खराब होने के चलते मिल्लत कॉलेज मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने मुकेश को मोबाइल फोन कर बुलाया।इसके बाद मकान के छज्जे पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने के दौरान उसे करेंट लग गया। करंट के झटके से छज्जे से नीचे गिरने से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसे देखकर हॉस्टल के छात्र करीम खान सहित कई अन्य पहुंचे और डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर...