Darbhanga News: करंट प्रभावित बिजली के पोल से सटने से युवक की मौत
दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मंसारा में सोमवार की सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत होने पर उसके परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान भरोसी सदा के पुत्र विजय सदा(25) के रूप में की गयी है। डी एम सी एच पोस्टमॉर्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे विजय घर के पीछे के रास्ते से गुजरते हुए खेत कि ओर जा रहा था। इसी दौरान लड़खराने पर सहारा के लिए उसने सीमेंट के बिजली पोल को पकड़ लिया. पोल में करंट रहने के कारण वह उसमें सट गया। पोल में उसे सटा देख उधर से गुजर रही महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद उसे पोल से अलग किया जा सका। हालांकि तब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.