दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छपरार घाट पर कमला नदी में नहाने के दौरान सोमवार की सुबह डूबने से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सलहा निवासी जयशंकर राय के पुत्र कृनी संकेत राय (14) के रूप में की गई है। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। संकेत की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि संकेत सुबह कुछ दोस्तों के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित कमला नदी में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। उसके दोस्तों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन उधर दौड़े। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद उसे बरामद किया गया। आनन-फानन में उसे डीएमसीएच पहुंचाया गया। ज...