दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। एसबीआई की कमतौल शाखा से निकाले गए 3.40 लाख रुपये बाइक की डिक्की से गायब हो गए। घटना गुरुवार दोपहर कमतौल बाजार स्थित शिव मोबाइल दुकान के पास की है। इस संबंध में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रजौन निवासी नरेश कुमार शर्मा जो एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाते हैं, ने कमतौल थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, नरेश अपने भतीजे दीपक कुमार के साथ एसबीआई की कमतौल शाखा से 3.40 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे। पैर में तकलीफ के कारण उनके भतीजे ने कैश काउंटर से राशि प्राप्त की थी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बाइक की डिक्की से 3.40 लाख रुपये गायब इसके बाद वे कमतौल बाजार स्थित मोबाइल दुकान पर पहुंचे। वहां एक ग्रामीण को उधार के रुपये देने के बाद जब वे बाइक के पास...