Darbhanga News: कमतौल:50 लीटर शराब के साथ एक धराया
दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के पास शुक्रवार की रात पुलिस ने 50.04 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने शराब लदी मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात करीब 12:15 बजे गश्ती के दौरान पुलिस टीम धरमपुर गांव के पास पहुंची। इसी दौरान हरिहरपुर की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि चालक को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान धरमपुर गांव निवासी नयन कुमार गुड्डू के रूप में हुई है।
टेकटार में परिवार पर हमले का आरोप टेकटार में घर में घुसकर परिवार पर हमला, सात लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.