Darbhanga News: कमतौल:साठ हजार लेकर नाबालिग लापता
दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे 14 वर्षीय नाबालिग लड़की साठ हजार रुपये के साथ घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर लड़की के पिता ने अहियारी उत्तरी गांव निवासी मो. निजाम, उसके पिता मो. कलाम और मां रशीदा खातून के विरुद्ध बहला-फुसलाकर गलत नीयत से अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि नाबालिग के लापता होने के साथ घर में रखे साठ हजार रुपये भी गायब हैं। परिजनों को खोजबीन के दौरान मो. निजाम द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन उसके घर पहुंचे तो आरोपितों पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट पर उतारू होने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.