दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल-एसएच 75 पथ पर सिरहुल्ली गांव स्थित हम्प्टी डमप्टी स्कूल के दक्षिण मुख्य सड़क किनारे छह बोरे में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं फेंकी हुई मिलीं। सड़क किनारे सरकारी दवाओं का जखीरा मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार फेंकी गई दवाओं में बी-कॉम्प्लेक्स सिरप, आयरन टॉनिक, कैल्सियम टैबलेट तथा विभिन्न प्रकार के मलहम शामिल हैं। दवाओं की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है।सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी दवाएं गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में बड़ी मात्रा में दवाओं का इस तरह सड़क किनारे फेंका जाना गंभीर लापरवाही की ओर इ...