दरभंगा, अगस्त 21 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में मंगलवार की रात आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रतनपुर सुखरामपुर टोला निवासी रामनाथ महतो और मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के दुधैल निवासी सत्यम झा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने गुरुवार को कमतौल थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि मामले में कमतौल थाने में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इस दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। यह भी पढ़ें- Nawada News: कांड के वादी को धमकाने के आरोप में चौकीदार निलंबितपूछता...