Darbhanga News: कमतौल:मोस्ट वांटेड पवन यादव राजगीर में पकड़ा गया
दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाना क्षेत्र की ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत पौनद गांव निवासी पवन यादव को पुलिस ने नालंदा जिले के राजगीर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दरभंगा और सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो चुकी थी। वहीं, न्यायालय ने भी उसे फरार घोषित कर रखा था। सोमवार को सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने कमतौल थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने राजगीर में छापेमारी कर पवन यादव को गिरफ्तार किया। टीम में अवर निरीक्षक सुभाष प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.