Darbhanga News: कमतौल:मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज
दरभंगा, नवम्बर 8 -- मारपीट और छिनतई की प्राथमिकी Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। अहियारी वार्ड-10 निवासी चैतू दास ने कमतौल थाना में मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें मुकेश दास, राम बाबू दास, कारी दास समेत पांच नामजद व सात अज्ञात को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, चार नवंबर की शाम आरोपित लाठी, लोहे की रॉड व खंजरनुमा हथियार लेकर जबरन घर में घुस गए। आरोप है कि वादी की विवाहित पुत्री के साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की गई और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया। दुकान से लौटे चैतू दास के साथ मारपीट कर नाक जख्मी करने तथा जेब से दस हजार रुपये छीनने का भी आरोप है। वहीं, मौके पर पहुंचे उनके पुत्र भगवान दास के साथ मारपीट कर सिर फोड़ने तथा पांच हजार रुपये नकद और सोने की हनुमानी छीनने की बात प्राथमिकी में कही गई है।
नशे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.